पुलिस महानिरिक्षक का 14 जुलाई को आधिकारिक सूचना एवं जनसंवाद कार्यक्रम
सीधे कार्यालय मे नागरिकों से होकर रूबरु करेंगे संवाद
परभणी शहर में आगामी दिवस नागरिकों की समस्याओं का श्रवण करेंगे पुलिस उप-महानिरीक्षक शहाजी उमाप।
नांदेड़ परिक्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) शहाजी उमाप 14जुलाई 2026 को परभणी जनपद के शासकीय प्रवास पर रहेंगे। इस अवधि में वे परभणी पुलिस के कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। इसी अवधि में अपराह्न 3 बजे से 4 बजे तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसंवाद कार्यक्रम संपन्न होगा, जिसमें वे जनसाधारण से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करेंगे।
क्या चाहते है उमाप साहब-
नागरिकों से आह्वान: नांदेड़ परिक्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक कार्यालय द्वारा जनपद के समस्त नागरिकों से यह अनुरोध किया गया है कि जो भी व्यक्ति पुलिस विभाग से संबंधित कोई समस्या, आपत्ति अथवा परामर्श प्रस्तुत करना चाहते हैं, वे नियत समय पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, परभणी में उपस्थित होकर सीधे पुलिस उप-महानिरीक्षक के समक्ष अपनी बात रख सकते हैं। प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा। जनसाधारण से इस सुअवसर का अधिकाधिक लाभ उठाने तथा बिना किसी संकोच के अपनी बात प्रस्तुत करने का आग्रह किया गया है।
इस पहल का उद्देश्य एवं प्रभाव
प्रशासनिक दृष्टिकोण: पुलिस उप-महानिरीक्षक द्वारा नागरिकों से प्रत्यक्ष संवाद की यह अभिनव पहल पुलिस एवं जनमानस के मध्य पारदर्शिता तथा पारस्परिक विश्वास को सुदृढ़ करेगी। इससे नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निवारण में भी सहायता प्राप्त होगी। यह जनसंवाद पुलिस प्रशासन को जनसमस्याओं के वास्तविक बोध, उनके स्थायी निराकरण हेतु प्रभावी पग उठाने तथा क्षेत्र की विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व सुव्यवस्थित बनाने में पूर्णतः सहायक सिद्ध होगा। वे पुलिस मे जनता से पुलिस छबी टटोलना चाहते हैं, पुलिस किसी के साथ अन्याय न करें इसके लिऐ ले रहे मेहनत।
